धनबाद, अगस्त 25 -- Dhanbad News: छाताबाद भू-धंसान प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और मुआवजे की मांग को लेकर सोमवार को ईस्ट कतरास में झामुमो की सभा हुई। सभा में नेताओं ने बीसीसीएल पर डीजीएमएस सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर कोयला उत्पादन करने का आरोप लगाया। प्रदेश के कल्याण मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने कहा कि समस्या से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अवगत करा दिया गया है। अधिकार मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा और जरूरत पड़ने पर कोयला ढुलाई भी रोकी जाएगी। उन्होंने सात सितंबर को सभी प्रखंड कार्यालयों में धरना-प्रदर्शन कर राज्यव्यापी आंदोलन की घोषणा की। वार्ड पार्षद मो. शहाबुद्दीन ने छाताबाद को डेंजर जोन घोषित कर बालू भराई कराने, प्रभावितों का पुनर्वास करने और जमींदोज मकानों के बदले 20-20 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की। यह भी पढ़ें- खान एवं खनिज संशोधन विधेय...