धनबाद, अगस्त 7 -- Dhanbad News: बीसीसीएल भवन में संचालित नेहरू बालिका उच्च विद्यालय में निःशुल्क शिक्षा केंद्र शुरू कराने की मांग को लेकर बरोरा क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष चल रहा सत्याग्रह धरना गुरुवार को प्रबंधन के साथ वार्ता के बाद समाप्त हो गया। वार्ता में प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत सभी आवश्यक नियमों और औपचारिकताओं को पूरा करने वाली शिक्षण संस्था द्वारा ही विद्यालय के पुनः संचालन पर विचार किया जाएगा। इधर विद्यालय परिसर में बच्चियों को पढ़ाने के मुद्दे पर महिला संगठन की महिलाएं पिछले तीन दिनों से डटी हुई हैं। इसे लेकर बुधवार शाम बरोरा क्षेत्रीय प्रबंधन ने बाघमारा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर विद्यालय परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने का आग्रह किया था। गुरुवार को भी क्षेत्रीय प्रबंधन और बाघमारा पुलिस विद्यालय पहु...