Dhanbad News: प्रधान सहायक ने बीडीओ से किया अभद्र व्यवहार, पहुंची पुलिस
धनबाद, जुलाई 25 -- Dhanbad News: एग्यारकुंड प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार शाम बीडीओ मधु कुमारी द्वारा एक आश्रित के अनुकंपा आवेदन की प्रोग्रेस रिपोर्ट मांगने और देरी पर डांट लगाने से नाराज प्रधान सहायक जितेंद्र कुमार ने उनसे अभद्र व्यवहार व बहसबाजी की। मामला इतना बढ़ गया कि निरसा पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति शांत करानी पड़ी। दरअसल, 12 अगस्त 2022 को प्रखंड सचिव सनातन टुडू की मृत्यु के बाद उनके आश्रित को अब तक नौकरी नहीं मिली थी। जिला मुख्यालय द्वारा रिपोर्ट मांगे जाने पर बीडीओ ने प्रधान सहायक से जानकारी मांगी थी। बाद में कार्यालय की ओर से बताया गया कि मृतक की सर्विस बुक में हस्ताक्षर और पिता के नाम के मिलान में गड़बड़ी के कारण देरी हुई है, जिसके सत्यापन के लिए जिला मुख्यालय से पत्राचार किया जा रहा है। घटना की जानकारी जिला मुख्यालय को दे द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.