Dhanbad News: प्रदूषण और जाम के विरोध में मशाल जुलूस, पुतला भी जलाया
धनबाद, अक्टूबर 7 -- Dhanbad News: जामाडोबा-भौंरा मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला ढुलाई, बढ़ते प्रदूषण और सड़क जाम की समस्या को लेकर मंगलवार को मशाल जुलूस निकाला गया। सांसद प्रतिनिधि गफ्फार अंसारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रमजानपुर से जामाडोबा स्थित आंबेडकर चौक तक जुलूस निकाला और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने महाप्रबंधक का पुतला भी फूंका। सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि जामाडोबा-भौंरा मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों के लगातार आवागमन से आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। ट्रकों और हाइवा में लदे कोयले को तिरपाल या प्लास्टिक से ढके बिना ही ले जाया जा रहा है। इससे मार्ग पर कोयला गिरने और धूल उड़ने के कारण प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है।उन्होंने यह भी पढ़ें- Dhanbad News: कोयला की मांग को लेकर चार घंटे रोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.