धनबाद, जुलाई 31 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। सावन माह के प्रथम दिन पर्यावरण मित्र संस्था की ओर से बीबीएमकेयू के समीप पौधरोपण अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित चेतना का प्रसार और प्रकृति के प्रति लोगों को जागरूक करना था। कार्यक्रम में संस्था की संयोजिका डॉ सुधा मिश्रा, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रिंकू गुप्ता सहित आदित्य कुमार, कन्हैया कुमार, धीरज कुमार तिवारी, स्मृति, अनु, निहारिका और अखिल कुमार ने पौधारोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।डॉ सुधा मिश्रा ने कहा कि वृक्ष जीवन का आधार हैं और आनेवाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण देने के लिए पौधारोपण के साथ उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी होगी। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: पर्यावरण संरक्षण को लेकर यूथ कॉन्सेप्ट ने किया पौधारोपण इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने एक व्...