Dhanbad News: प्रत्यक्ष देवता सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न हुआ छठ महापर्व
धनबाद, नवम्बर 17 -- Dhanbad News: उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ धनबाद में लोक आस्था का महापर्व छठ सोमवार की सुबह संपन्न हो गया। चार दिनों से धनबाद में लोग प्रकृति के प्रत्यक्ष देवता सूर्य की उपासना में डूबे हुए थे। पूजा समितियों की ओर से छठ घाटों व अन्य जगहों पर भगवान सूर्य की प्रतिमा स्थापित की गई थी। छठ मैया को अर्घ्य देने के लिए शहर के छठ घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। रविवार की शाम छठ घाटों और घर के आंगन, छत पर हौज और टब में लोगों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। सोमवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर श्रद्धालुओं ने छठ मैया और भगवान भाष्कर से मनोकामनाएं मांगीं। इससे पहले रविवार की शाम मनोकामना पूर्ण होने पर पूरी निष्ठा से कोशी भरा गया। छठ गीतों से जिले का कोना-कोना गूंजता रहा। छठ घाटों के साथ-साथ शहर में घाटों की तरफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.