Dhanbad News: प्रतिबंधित जाल के उपयोग पर रोक लगाने की मांग
धनबाद, जुलाई 12 -- Dhanbad News: दामोदर नदी में कालूबथान क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर प्रतिबंधित जाल के उपयोग से रोजाना हजारों छोटी-छोटी मछलियां और उनके जीरे नष्ट हो रहे हैं। इससे इस क्षेत्र के मछुआरों की जीविका प्रभावित हो रही है। जिला प्रशासन और पुलिस से शिकायत करने के बाद भी सुध लेने वाला कोई नहीं है। इस संबंध में संग्राम विस्थापित मत्स्यजीवी स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड के अध्यक्ष मो नईम अंसारी, सचिव राजीव मल्लिक और कोषाध्यक्ष कालीपद हांसदा ने मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.