Dhanbad News: प्रख्यात चित्रकार योगेन चौधरी को दी श्रद्धांजलि
धनबाद, अक्टूबर 26 -- Dhanbad News: प्रख्यात भारतीय चित्रकार योगेन चौधरी का रविवार सुबह कोलकाता में 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अंतरराष्ट्रीय कलाकार दिवस पर रविवार को झरिया के ललित कला केंद्र और आईएनए कार्यालय में बच्चों ने उन्हें कलात्मक श्रद्धांजलि दी। आईएनए के संस्थापक पिनाकी रॉय और शिक्षक संजय पंडित की देखरेख में बच्चों ने दो मिनट का मौन रखकर उनके स्केच पर पुष्प व रंग अर्पित किए। पिनाकी रॉय ने शांतिनिकेतन के दिनों को याद कर इसे कला जगत का दुखद संयोग बताया। कार्यक्रम में मौसमी रॉय, सुमित कुमार, कुंजिका भवानी, आराध्या कुमारी, नंदनी कुमारी, अंजलि कुमारी, सायन पॉल, अर्श भाटिया, राजवीर कुमार आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- प्रख्यात चित्रकार जोगेन चौधरी का निधन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.