Dhanbad News: प्रखंडस्तरीय सामाजिक अंकेक्षण जनसुनवाई 28 से
धनबाद, जुलाई 26 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। जिले के सरकारी स्कूलों का प्रखंड स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण जनसुनवाई 28 जुलाई से शुरू होगी। झारखंड शिक्षा परियोजना धनबाद ने प्रखंड स्तरीय अंकेक्षण का शिड्यूल जारी कर दिया है। डीईओ अभिषेक झा व डीएसई शालिनी डुंगडुंग ने इससे संबंधित संयुक्त आदेश जारी किया है। जनसुनवाई के लिए जारी शिड्यूल के तहत बाघमारा व धनबाद के लिए 28 जुलाई, गोविंदपुर व झरिया 31 जुलाई, एग्यारकुंड व कलियासोल एक अगस्त को, पूर्वी टुंडी व तोपचांची पांच अगस्त व टुंडी व बलियपुर 9 अगस्त को निर्धारित है। जनसुनवाई ज्यूरी सदस्य में अध्यक्ष प्रखंड प्रमुख, बीडीओ समेत अन्य सदस्य को शामिल किया गया है। जिला कार्यालय के पदाधिकारी व डीईओ के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.