Dhanbad News: पौष्टिक भोजन व स्वच्छता का दिया गया प्रशिक्षण
धनबाद, अक्टूबर 11 -- Dhanbad News: संकुल मध्य विद्यालय कांड्रा में शनिवार को पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत 19 विद्यालयों की रसोइया सह सहायिकाओं के लिए प्रशिक्षण शिविर लगा। इसमें सीआरपी बहादुर महतो ने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण, पौष्टिक व स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने के तौर-तरीके बताए। उन्होंने व्यक्तिगत स्वच्छता, रसोई व बर्तनों की सफाई, कचरा निस्तारण और पोषण वाटिका के उपयोग पर जोर दिया। साथ ही बताया कि जिला स्तर से सभी स्कूलों को बर्तन, थाली, गिलास और रसोइयों को साड़ियां दी जाएंगी। मौके पर राधा देवी, सावित्री देवी, कुंती देवी, पारो देवी, सजीवन खातून, अनीता देवी आदि थीं। यह भी पढ़ें- Palamu News: खड़गपुर में रसोईयाओं को दिया गया प्रशिक्षण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.