धनबाद, जुलाई 12 -- Dhanbad News: धनबाद, विशेष संवाददाता। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को ताज़ी, सुरक्षित एवं पोषणयुक्त हॉट कुक्ड मील उपलब्ध कराने तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में स्थानीय स्तर पर हरी सब्जियों एवं फल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। डीसी के अनुसार पोषण वाटिका के बेहतर विकास, नवाचार तथा जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए जिलास्तर पर पोषण वाटिका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में विकसित पोषण वाटिकाओं का निर्धारित मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले आंगनबाड़ी केंद्रों को पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी, जिसमें प्रथम पुरस्कार Rs.10 हजार, द्वितीय पुरस्कार आठ हजार ए...