Dhanbad News: पोषण दिवस को सफल बनाने पर महिला समूह ने किया मंथन
धनबाद, सितम्बर 21 -- Dhanbad News: लोहापट्टी पंचायत सचिवालय में रविवार को महिला समूह की बैठक हुई। इसमें आगामी पोषण दिवस को सफल बनाने और लोगों को पोषण के प्रति जागरूक करने पर चर्चा की गई। बच्चों, महिलाओं व परिवार के सभी सदस्यों के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व पर विचार-विमर्श हुआ। महिलाओं ने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए परिवार में पोषण के प्रति जागरूकता जरूरी है। पोषण संबंधी गतिविधियों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई। मुखिया प्रतिनिधि रामेश्वर महतो उर्फ बॉबी ने कहा कि पोषण पूरे समाज की जिम्मेदारी है। बच्चों और महिलाओं को पर्याप्त पौष्टिक आहार मिलने से परिवार स्वस्थ रहेगा और स्वस्थ परिवार से मजबूत समाज का निर्माण होगा। उन्होंने पोषण दिवस पर ग्रामीणों को जागरूक करने की अपील की। बैठक में पोषण, संतुलित आह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.