धनबाद, अगस्त 2 -- Dhanbad News: धनबाद। पॉलीटेक्निक क्षेत्र में सीमेंट का पोल टूटने से जयप्रकाश नगर, पॉलीटेक्निक, बाबूडीह सहित आसपास क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। इससे लोग परेशान रहे। यह घटना शनिवार को शाम चार बजे हुई। रात दस बजे तक पोल गाड़कर क्षेत्र में बिजली बहाल की गई। विभाग के सहायक अभियंता ऋषि सागर श्रीवास्तव का कहना है कि बारिश का पानी पोल के पास जमा हुआ था। अचानक शाम को पोल टूटने की सूचना मिलते ही दूसरे पोल गाड़कर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...