Dhanbad News: पैसेंजर बैठाने को लेकर टोटो चालकों में मारपीट
धनबाद, अगस्त 11 -- Dhanbad News: धनबाद। मेमको मोड़-बीबीएमकेयू रोड पर सोमवार को पैसेंजर बैठाने को लेकर टोटो चालकों में मारपीट हो गई। इसमें बगुला निवासी टोटो चालक विष्णु गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका एक हाथ में फ्रैक्चर है, जबकि सिर में गहरी चोट लगी है। उसे इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। परिजनों के अनुसार पैसेंजर बैठाने को लेकर उसका कुछ युवकों से विवाद हुआ था। आरोप है कि भेलाटांड़ खटाल के युवकों ने उससे मारपीट की। घटना में हाथ टूटने के बाद वह इलाज कराने अस्पताल गया। इलाज के बाद घर लौटने के दौरान रेगुनीभीठा मोड़ के पास 10-12 युवकों ने उसे दोबारा घेरकर मारपीट की। यह भी पढ़ें- Ghumla News: युवक के साथ मारपीट कर किया घायल, रिम्स रेफर इस हमले में उसके सिर में गंभीर चोट लगी। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.