Dhanbad News: पेलोडर की चपेट में आने से महिला मजदूर के दोनों पैर कुचले
धनबाद, सितम्बर 15 -- Dhanbad News: बीसीसीएल कुसुंडा क्षेत्र की विश्वकर्मा परियोजना के कोलडंप में सोमवार की सुबह हुए हादसे में एक महिला मजदूर के दोनों पैर भारी वाहन से कुचल गए। मैन्युअल ट्रक लोडिंग के दौरान पेलोडर की चपेट में आने से 57 वर्षीय महिला असंगठित मजदूर कलावती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पेलोडर का भारी-भरकम बकेट उनके दोनों पैरों पर चढ़ गया। घटना के बाद पूरे कोलडंप में अफरातफरी मच गई। साथी मजदूरों ने उन्हें किसी तरह पेलोडर के नीचे से निकाला। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: ओबी डंपिंग एरिया में जमीन धंसी, बड़ा हादसा टलाघायल महिला का इलाज घायल महिला को आनन-फानन में जोड़ाफाटक रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर रेफर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.