Dhanbad News: पेयजल संकट के खिलाफ छह को भूख हड़ताल
धनबाद, अगस्त 3 -- Dhanbad News: झरिया में वर्षों से जारी पेयजल संकट के खिलाफ पानी-बिजली उपभोक्ता मंच छह अगस्त को सुबह नौ से शाम पांच बजे तक झमाडा कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय भूख हड़ताल करेगा। संयोजक किशोर कुमार ने चेतावनी दी कि सुधार नहीं होने पर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू होगा। मंच का आरोप है कि प्रशासन झूठे आश्वासन दे रहा है। 25 जुलाई 2026 को एसडीओ कृपा शंकर ने दो दिनों में जलापूर्ति सुधारने का भरोसा दिया था, लेकिन हालात और भयावह हो गए हैं। ऊंचे इलाकों के हजारों परिवार 15 दिनों से पानी को तरस रहे हैं। मंच की प्रमुख मांगों में प्रतिदिन शुद्ध जलापूर्ति, पर्याप्त प्रेशर, जलकर में 60 प्रतिशत छूट, टैंकर व्यवस्था और बिल में किश्त की सुविधा शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.