Dhanbad News: पेनाल्टी शूटआउट में यशराज क्लब बना फुटबॉल चैंपियन
धनबाद, सितम्बर 4 -- Dhanbad News: पंचायत भवन मैदान बेहराकुदर में गुरुवार शाम आयोजित परमेंद्र सिंह मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब यशराज क्लब बेहराकुदर ने जीत लिया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में यशराज क्लब ने एसीएम क्लब लगदा (बंगाल) को पेनाल्टी शूटआउट में 2-1 से पराजित किया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर थीं। मुख्य अतिथि धनबाद सांसद ढुलू महतो ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना बनाए रखने और युवाओं से नशे व मोबाइल से दूर रहकर खेल के मैदान में प्रतिभा दिखाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि धनबाद-बोकारो क्षेत्रीय राजपूत समाज के केंद्रीय अध्यक्ष जन्मजय सिंह ने आयोजन की सराहना की। मौके पर समाज के महामंत्री शिरीष कुमार सिंह, मुखिया जालिम रजक, आयोजक मिथुन सिंह राजपूत और बिट्टू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.