Dhanbad News: पेड़ पर मिला दो दिनों से लापता ग्रामीण का शव
धनबाद, जुलाई 17 -- Dhanbad News: दो दिनों से लापता सुवरिया निवासी प्रदीप कुमार महतो, 46 वर्ष का शव गुरुवार को घर के कुछ ही दूरी पर एक पेड़ से लटका हुआ मिला। प्रदीप के भाई दीपक कुमार महतो ने बुधवार को इस संबंध में थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। गुरुवार की सुबह बगल की एक किशोरी ने मृतक का शव पेड़ के सहारे लटका हुआ देखा। खबर फैलते ही परिजन सहित आसपास के लोग पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में शव को पेड़ से नीचे उतारा गया। प्रदीप चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह मजदूरी कर पत्नी, एक बेटा और बेटी का भरण पोषण करता था। घटना को ले परिवार में मातम है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.