धनबाद, जुलाई 10 -- Dhanbad News: धनबाद के पेट्रोल पंपों पर ई20 ईंधन के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंपों पर बैनर और पोस्टर लगाकर ई20 ईंधन के फायदे और इससे जुड़ी भ्रांतियों की जानकारी दी जा रही है। पेट्रोल पंप कर्मी भी वाहन चालकों को ई20 के उपयोग के लिए प्रेरित कर रहे हैं। बैनर पोस्टर के माध्यम से दावा किया जा रहा है कि ई20 इंधन से कार्बन उत्सर्जन में 30 प्रतिशत की कमी होती है, जिससे स्वच्छ पर्यावरण को बढ़ावा मिलता है। बताया गया कि यह पर्यावरण के लिए अपेक्षाकृत बेहतर विकल्प है। यह भी बताया गया कि इथेनाल मिश्रित ईंधन से इंजन को कोई नुकसान नहीं होता है और बीमा क्लेम पर भी इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता। मालूम हो कि ई20 ईंधन में 20 प्रतिशत एथेनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल का म...