Dhanbad News: पूर्वी टुंडी में वाहन के धक्के से टोटो पलटा, तीन घायल
धनबाद, अगस्त 21 -- Dhanbad News: धनबाद। पूर्वी टुंडी थाना के समीप गुरुवार को अज्ञात वाहन के धक्के से एक टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टोटो सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। घायलों की पहचान टुंडी निवासी राजेश मोदक (40), बबलू हांसदा (36) और संजय हेंब्रम (30) के रूप में हुई है। बताया गया कि तीनों टोटो से धनबाद आ रहे थे। इसी दौरान पूर्वी टुंडी थाना के समीप अज्ञात वाहन ने टोटो को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे टोटो पलट गया और उसमें सवार तीनों लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सभी घायलों का धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.