Dhanbad News: पूर्वी झरिया क्षेत्र में 31 सेवानिवृत्त श्रमिकों को दी गई विदाई
धनबाद, जुलाई 4 -- Dhanbad News: भौंरा। पूर्वी झरिया क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय सम्मेलन कक्ष में शुक्रवार को 31 श्रमिकों के लिए विदाई समारोह हुआ। मुख्य अतिथि महाप्रबंधक टी पासवान व अन्य अधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पुष्पगुच्छ, शॉल, मिठाई, घड़ी, सूटकेस, मोमेंटो और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। महाप्रबंधक टी पासवान ने श्रमिकों को निष्ठापूर्ण सेवा के लिए धन्यवाद दिया, उज्ज्वल भविष्य की कामना की और सेवानिवृत्ति राशि का सही इस्तेमाल करने की सलाह दी। मौके पर परियोजना पदाधिकारी एलएल वर्णवाल, कार्मिक प्रबंधक अभिषेक झा, मुकेश ठाकुर, समीर नायक, रोहित चौहान और दीपक कुमार आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- करमा परियोजना के खान व कार्मिक प्रबंधक को दी गई विदाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.