Dhanbad News: पूर्णिमा सिंह ने जरूरतमंदों को परोसी खिचड़ी-खीर
धनबाद, नवम्बर 22 -- Dhanbad News: धनबाद। रणधीर वर्मा चौक स्थित बड़ा हनुमान मंदिर परिसर में शनिवार को कनक रेखा ट्रस्ट की ओर से संचालित 'मां की रसोई' के तहत खिचड़ी एवं खीर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह थीं। उन्होंने बजरंगबली की पूजा-अर्चना कर जरूरतमंदों एवं श्रद्धालुओं के बीच अपने हाथों से खिचड़ी और खीर परोसी। इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्यों ने पूर्णिमा का जन्मदिन भी विशेष रूप से मनाया। केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी गई। स्मृति चिह्न एवं उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया। मौके पर ट्रस्ट की अध्यक्ष ललिता सिंह, सचिव श्यामसुंदर राय, सुषमा प्रसाद, रोनित सिंह, दीपा राय, मुखलाल यादव, रीता सिंह एवं अमित सिंह उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.