धनबाद, अक्टूबर 15 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। डीसी आदित्य रंजन के निर्देश पर राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत धनबाद के दुर्गा पूजा पंडाल परिसरों को तंबाकू मुक्त परिसर घोषित किया गया है। इस संबंध में डीसी ने कहा कि पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे में धूम्रपान अथवा किसी प्रकार के तंबाकू उत्पादों के सेवन व बिक्री पर कोटपा 2003 की धारा-4 के तहत पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है। यदि कोई व्यक्ति नियम का उल्लंघन करता पाया जाता है तो एक हजार तक का अर्थदंड लगाया जाएगा। पूजा कमेटी के सदस्यों को निर्देश दिया गया कि वे निर्धारित दायरे के भीतर तंबाकू का सेवन अथवा बिक्री नहीं होने दें। यह भी पढ़ें- Dumka News: दुर्गापूजा पंडालों में बिजली सुरक्षा को लेकर विद्युत विभाग ने जारी की गाइडलाइन यदि कोई व्यक्ति नियम का उल्लंघन करता है तो...