Dhanbad News: पुलिस दबिश में दो अभियुक्तों ने कोर्ट में किया सरेंडर
धनबाद, अगस्त 7 -- Dhanbad News: पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण बरोरा थाना में दर्ज कांड संख्या 37/26 के दो नामजद अभियुक्तों, शंकर चौहान और बजरंगी चौहान ने गुरुवार को धनबाद न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों डुमरा उत्तर के मुखिया बिनोद कुमार पर जानलेवा हमला करने के आरोपी हैं। घटना 25 जुलाई की रात अपर मंदरा में बिजली तार जोड़ने के विवाद के बाद घटी थी, जिसमें थाना पहुंचे मुखिया के साथ मारपीट की गई थी। पुलिस ने इस मामले में तीन अलग-अलग प्राथमिकियां दर्ज कर 34 लोगों को नामजद किया था। एक अन्य आरोपी मंदरा मुखिया के पति शंकर बेलदार को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। थाना प्रभारी अभय कुमार ने बताया कि फरार आरोपियों के खिलाफ छापेमारी जारी रहेगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.