Dhanbad News: पुलिस जांच से बचने के लिए कार सवार ने तोड़ी बैरिकेडिंग
धनबाद, सितम्बर 12 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। सिटी सेंटर में शुक्रवार की रात ड्रंक एंड ड्राइव अभियान के दौरान जांच से बचने के लिए कार सवार युवकों ने लोहे की बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान बैरिकेडिंग में कार फंस गई। इसके बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने कार सवार युवकों को खदेड़कर पकड़ लिया। पुलिस ने कार जब्त कर ली है, जबकि दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है।
ड्रंक एंड ड्राइव अभियान सिटी सेंटर में रात 9.30 बजे से ट्रैफिक पुलिस की टीम ड्रंक एंड ड्राइव अभियान चला रही थी। इस दौरान जांच के लिए वाहनों को रोककर चालकों की जांच की जा रही थी। पुलिस को देखकर एक कार चालक ने जांच से बचने के लिए बैरिकेडिंग तोड़कर भागने का प्रयास किया। इस बीच कार लोहे की बैरिकेडिंग में फंस गई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.