धनबाद, अगस्त 7 -- Dhanbad News: पूर्वी झरिया क्षेत्र में विभिन्न मांगों को लेकर दो यूनियनों की आपसी लड़ाई में कंपनी को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। गुरुवार को जनता श्रमिक संघ के समर्थकों ने भौंरा 16 नंबर स्थित कांटा घर को बंद कर वहां यूनियन का झंडा लगा दिया। इसकी सूचना मिलते ही भौंरा ओपी प्रभारी सुमन सौरभ दल-बल के साथ पहुंचे और सख्ती दिखाते हुए कांटा घर को दुबारा चालू कराया। विदित हो कि बुधवार को ही थाना प्रभारी की मौजूदगी में महाप्रबंधक टी पासवान और जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) के बीच वार्ता हुई थी। इस बैठक में 16 नंबर कांटा को चालू रखने और टाटा व सेल के लिए कोयला लोड हाईवा का वजन कराने पर सहमति बनी थी। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: भौंरा : 16 नंबर कांटा घर चालू करने पर सहमति हालांकि, अपनी 9 सूत्री मांगों को लेकर जनता श्रमिक संघ से जुड़े समर...