Dhanbad News: पुलिस अफसरों को दी गई कंप्यूटर एवं विंडोज फॉरेंसिक की ट्रेनिंग
धनबाद, सितम्बर 27 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। समाहरणालय स्थित पुलिस सभागार में शनिवार को विधि विज्ञान एवं डिजिटल फॉरेंसिक के विभिन्न विषयों से संबंधित विशेष प्रशिक्षण शिविर के तृतीय सत्र का आयोजन किया गया। पुलिस अधिकारियों एवं अनुसंधानकर्ताओं के लिए आयोजित डिजिटल फॉरेंसिक की मूल बातें एवं साइबर सुरक्षा का परिचय से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे सत्र में मुख्य रूप से कंप्यूटर एवं विंडोज फॉरेंसिक पर प्रशिक्षण दिया गया। पुलिस अधिकारियों एवं अनुसंधानकर्ताओं की तकनीकी दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में डिजिटल साक्ष्यों की पहचान, संरक्षण, विश्लेषण और जांच में उनके वैज्ञानिक उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- बैलिस्टिक, फॉरेंसिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को बारीकी से ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.