Dhanbad News: पुलिस अधिकारी बन डरा रहे साइबर ठग
धनबाद, जुलाई 5 -- Dhanbad News: झरिया में साइबर अपराधी अब खुद को पुलिस अधिकारी बताकर लोगों से ठगी कर रहे हैं। ठग फोन कर परिजनों को डराते हैं कि उनके बच्चे ने गूगल पर अश्लील वीडियो सर्च किया है और उनके खिलाफ साइबर थाने में मामला दर्ज हो चुका है। केस से बचने के लिए तुरंत पैसे जमा करने को कहा जाता है और नहीं देने पर जेल भेजने की धमकी दी जाती है। झांसे में लेने के लिए ठग फोन पर पीछे से पुलिस सायरन की आवाज भी सुनाते हैं। शनिवार को कोयरीबांध निवासी देव कुमार के मोबाइल पर ऐसा ही एक कॉल आया। ठग ने कहा कि मोबाइल से आपत्तिजनक वीडियो सर्च करने की शिकायत मिली है। अगर जल्द सीआईडी ऑफिस में पैसे जमा नहीं किए, तो फोटो-वीडियो वायरल कर दी जाएगी। जब देव ने झरिया थाना जाकर शिकायत करने की बात कही, तो अपराधी गंदी-गंदी गालियां देने लगा। इसी तरह भगतडीह निवासी एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.