धनबाद, सितम्बर 2 -- Dhanbad News: पुटकी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो पड़ोसी परिवारों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने पुटकी थाने में एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रथम पक्ष के अक्षय कुमार सिंह का आरोप है कि 27 अगस्त की रात कैलाश मोदी, अजय मोदी और अभिषेक मोदी ने रॉड से हमला कर उनका सिर फोड़ दिया। इसमें महेंद्र वर्णवाल पर जान से मारने की नीयत से उकसाने और साजिश रचने का आरोप है।वहीं दूसरे पक्ष के अजय मोदी ने किशोर कुमार सिंह, अक्षय कुमार सिंह, सोना वर्षा और नीतू कुमारी पर घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज, छेड़खानी और पत्नी के गले से चेन छीनने का आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- Pakur News: छेड़खानी व मारपीट मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज मारपीट में उनकी पत्नी भी घायल हुई हैं। पुलिस दोनो...