Dhanbad News: पुनर्वास की मांग को लेकर विस्थापितों का प्रदर्शन
धनबाद, जुलाई 28 -- Dhanbad News: वेस्ट मोदीडीह एकीकृत केशलपुर कोलियरी के विस्थापितों ने सोमवार को पुनर्वास की मांग को लेकर अपने पांडेडीह धौड़ा में विरोध-प्रदर्शन किया। ग्रामीण बासदेव ऋषि ने बताया कि बारिश शुरू होते ही दुर्गा मंदिर व आसपास के क्षेत्र से गैस रिसाव होने लगता है, जिससे दुर्गंध फैलती है और लोग बीमार पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दस वर्ष पूर्व हुए भूधंसान में यशोदा देवी का घर और घरेलू सामान जमीन में समा गया था। इसके बाद भी तीन बार धंसान की घटनाएं हो चुकी हैं। उस समय कोलियरी प्रबंधन व जनप्रतिनिधियों ने निरीक्षण किया था, लेकिन आज तक पुनर्वास की दिशा में कोई पहल नहीं हुई। उन्होंने बताया कि आठ परिवार अब भी असुरक्षित क्षेत्र में रहने को मजबूर हैं और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। प्रदर्शन में सावित्री देवी, किरण देवी, वीरेंद्र रविदास,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.