Dhanbad News: पुण्यतिथि पर जयप्रकाश नारायण को दी गई श्रद्धांजलि
धनबाद, अक्टूबर 8 -- Dhanbad News: झरिया।झरिया के कतरास मोड़ स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर बुधवार को झरिया नगर के आंदोलनकारी समर्थक कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपस्थित जेपी आंदोलन के समर्थकों और गणमान्य नागरिकों ने जेपी की पुण्यतिथि पर दीप प्रज्ज्वलित कर उनके सिद्धांतों को याद किया। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम और माल्यार्पण के दौरान मुख्य रूप से वैद्य सुखलाल पंसारी, द्रौपदी देवी, अवधेश साव, अशोक बरनवाल, पप्पू पांडे, अजय वर्मा, श्याम सुंदर स्वर्णकार आदि थे। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: कायस्थ महासभा ने मनाई लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.