Dhanbad News: पुण्यतिथि पर जमसं नेता को दी गई श्रद्धांजलि
धनबाद, सितम्बर 6 -- Dhanbad News: जमसं नेता सह समाजसेवी स्व. कामता प्रसाद सिंह की 10वीं पुण्यतिथि शनिवार को बस्ताकोला स्थित उनके निवास पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक योगदान को याद किया। मौके पर 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन और भंडारे का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मंटू व्यास व नरेश व्यास की टीमों ने भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी। श्रद्धांजलि देने वालों में स्व सिंह की पत्नी उर्मिला सिंह, पुत्र मनीष सिंह उर्फ रिंकू सिंह, संदीप सिंह उर्फ संजू सिंह, पुत्री ममता सिंह, पूजा सिंह व आर्या सिंह शामिल थीं। इसके अलावा पंकज सिंह, रितेश, गौरव, सार्थक, भाई जितेंद्र सिंह, अमृत सिंह, बलवंत सिंह, डब्ल्यू सिंह, विधायक प्रतिनिधि अखिलेश सिंह, पिंकू चौबे और संतोष शर्मा आदि उपस्थित थे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.