Dhanbad News: पुण्यतिथि पर एक साथ याद किए गए अधिवक्ता पिता-पुत्र
धनबाद, अगस्त 9 -- Dhanbad News: धनबाद। अधिवक्ता पिता-पुत्र बबन लाल और असीम कुमार लाल को उनकी पुण्यतिथि पर एक साथ याद किया गया। शनिवार को धनबाद कोर्ट परिसर स्थित वरीय अधिवक्ता अरुण कुमार सिंह के सिरिस्ता में दोनों की तस्वीरों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। धनबाद बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं झारखंड के वरीय अधिवक्ता बबन लाल की यह आठवीं पुण्यतिथि, जबकि उनके ज्येष्ठ पुत्र एवं धनबाद न्यायालय के वरीय अधिवक्ता असीम कुमार लाल की पहली पुण्यतिथि मनाई गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वरीय अधिवक्ता अरुण कुमार सिंह, राजू रंजन प्रसाद, अखौरी धनंजय सिन्हा, किशोर कुमार, बीपी सिन्हा, दुर्गेश कुमार रंजन, अनिल त्रिवेदी, निर्मल कुमार रवानी, पीके घोषाल, प्रशांत दयाल, शर्मिष्ठा, प्रभाकर प्रसाद, उदय भट्ट, जलाल अंसारी, सुरेश निषाद, अरविंद द्विवेदी, अधिवक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.