धनबाद, सितम्बर 6 -- Dhanbad News: धनबाद, कार्यालय संवाददाता। जेबीवीएनएल के पुटकी यार्ड में खराबी आने से पुराना बाजार, मनईटांड़, गांधी नगर, दुहाटांड़ सहित आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को तीन घंटे बिजली गुल रही। यह खराबी सुबह 10 बजे आई, जिसे ठीक कर दोपहर एक बजे के बाद आपूर्ति की गई। विभाग के सहायक अभियंता सुजीत कुमार का कहना है कि पुटकी यार्ड में जंपर उड़ गया था। इस कारण क्षेत्र में रह रहे लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। वहीं रोटेशन पर दूसरे क्षेत्र से लेकर इन क्षेत्रों में वैकल्पिक तौर पर आपूर्ति की गई, जिससे लोगों को थोड़ी राहत दी गई। साथ ही कहा कि पुटकी यार्ड में जो खराबी उत्पन्न हुई तो थी, उसे ठीक कर दिया गया है।सरायढेला क्षेत्र में भी बिजली संकट छाया रहासरायढेला क्षेत्र के लोहारकुल्ही सहित आसपास क्षेत्र में भी दो घंटे तक लोगों...