धनबाद, अगस्त 24 -- Dhanbad News: धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क पर पुटकी माडा कार्यालय के सामने रविवार की दोपहर टोटो और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों में बांसजोड़ा, लोयाबाद निवासी आदर्श सिंह (25) और विकास कुमार महतो शामिल हैं। आदर्श की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, माडा कार्यालय के सामने कट से टोटो चालक मोड़ ले रहा था। इसी दौरान करकेंद की ओर जा रही मोटरसाइकिल से टोटो की जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में टोटो का पिछला पहिया टूट गया, जबकि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुटकी पुलिस पहुंची और घायलों केंदुआडीह शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां से परिजन उन्हें धनबाद के निजी अस्पताल परिजन ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...