धनबाद, अगस्त 6 -- Dhanbad News:  पुटकी कोलियरी के विद्युत सबस्टेशन पर मंगलवार की रात करीब डेढ़ बजे 10-15 केबल लुटेरों ने धावा बोला। अपराधी मेन गेट का नट-बोल्ट काटकर अंदर घुसने का प्रयास कर रहे थे।  ड्यूटी पर तैनात कर्मी पिंटू सिंह, पसंद कुमार महथा, अशोक साव और रुस्तम मिंया ने पुलिस व सीआईएसएफ को सूचना दी। कर्मियों ने डंडे लेकर अपराधियों को ललकारा तो वे भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस और सीआईएसएफ ने इलाके में गश्ती की। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: दो कर्मियों को बंधक बनाकर लूटपाट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...