Dhanbad News: पुटकी के नवनियुक्त थाना प्रभारी का स्वागत
धनबाद, अक्टूबर 7 -- Dhanbad News: पुटकी बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने पुटकी थाना के नवनियुक्त इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी मुकेश चौधरी को बुके एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। मौके पर थाना प्रभारी ने सभी चेंबर के पदाधिकारियों से कहा की पुटकी क्षेत्र के सभी निवासियों एवं व्यवसाईयों को सुरक्षा मुहैया कराना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। जिसमें पुटकी चैंबर्स के पदाधिकारियों का भी सहयोग की अपेक्षा रखता हूं। मौके पर पटकी चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष चांद परवेज, महासचिव कुमार संभव सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष केदार बरनवाल, कोषाध्यक्ष पंकज बरनवाल पूर्व कोषाध्यक्ष हुकुमचंद अग्रवाल, उत्तम चौधरी, बबलू बरनवाल, दीपक बरनवाल, परवेज आलम, सरोज सोनी, विनय कुमार आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.