धनबाद, जुलाई 7 -- Dhanbad News:  जनता श्रमिक संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने सोमवार को पुटकी-बलिहारी क्षेत्र के नवनियुक्त महाप्रबंधक जयंत कुमार दास का स्वागत किया। इस दौरान जनता श्रमिक संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिन्हा, केंद्रीय सचिव सत्येंद्र सिंह तथा शाखा अध्यक्षों, सचिवों और अन्य पदाधिकारियों ने महाप्रबंधक से औपचारिक मुलाकात की। मौके पर क्षेत्रीय सचिव सूर्यदेव चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष रघुनंदन राम, श्रवण पासवान, आशीष सिंह, महेंद्र पासवान, भोला सिंह, ठाकुर पासवान, रविंद्र पासवान, शंकर पासवान, बालेश्वर पासवान, मोती बाउरी, मुनेश्वर प्रसाद, गौरव सिंह, गनौरी पासवान आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...