Dhanbad News: पीबी एरिया की प्रगति महिला समिति ने बांटी दीवाली सामग्री
धनबाद, नवम्बर 3 -- Dhanbad News: बीसीसीएल की दीक्षा महिला मंडल अंतर्गत संचालित पीबी एरिया की प्रगति महिला समिति की ओर से सोमवार को ऑफिसर्स क्लब, पुटकी में दीपावली के अवसर पर 35 जरूरतमंदों के बीच पूजन सामग्री व अन्य उपयोगी वस्तुओं का वितरण किया गया। इस दौरान दीया, कैंडल, माचिस, लड्डू, साड़ी और सरसों तेल सहित अन्य सामग्री बांटी गई। मौके पर समिति की अध्यक्ष शोमा सिंह ने कहा कि समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्ग की सेवा के लिए समिति निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम में बिंदु सिंह, संगीता सिंह, मीतू सिंह, ज्योत्सना सिंह, मानसी मंडल सहित जयनाथ खानी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: साखियम फाउंडेशन ने जरूरतमंदों में बांटे दीया-तेल एवं बाती
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.