Dhanbad News: पीडीएस के चावल के हेराफेरी की शिकायत
धनबाद, जुलाई 5 -- Dhanbad News: एग्यारकुंड दक्षिण पंचायत स्थित मां काली जीविका महिला समूह द्वारा संचालित पीडीएस दुकान के आवंटित 60 क्विंटल चावल की हेराफेरी का मामला प्रकाश में आया है। समूह की महिलाओं ने गलफरबाड़ी ओपी में इसकी लिखित शिकायत दी है। उन्होंने एग्यारकुंड एफसीआई गोदाम संचालक बहादुर मुर्मू, उनके सहयोगी दिल्लू गुप्ता व वाजिद अंसारी पर चावल की हेराफेरी करने का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि उनकी दुकान में 60 क्विंटल चावल स्टॉक दिखाया जा रहा है, जबकि यह चावल उनकी दुकान तक पहुंचा ही नहीं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं गोदाम संचालक बहादुर मुर्मू ने आरोप को गलत बताया। उन्होंने कहा कि हर माह का राशन दिया गया है और दुकान संचालक द्वारा चावल प्राप्त करने का हस्ताक्षर भी मौजूद है। एमओ विवेक कुमार ने कहा कि आवंटित किए गए चाव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.