धनबाद, जुलाई 9 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। पीके राय मेमोरियल कॉलेज में बुधवार को साहित्यिक क्लब का गठन किया गया। विद्यार्थियों में साहित्यिक अभिरुचि, रचनात्मक लेखन, वाद-विवाद, कविता-पाठ एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया। क्लब के फैकल्टी एडवाइजर डॉ नूर उस सबा को बनाया गया। सदस्य सचिव सौरभ कुमार राज, इवेंट को-ऑर्डिनेटर इरशाद हुसैन, काजल कुमारी, सोशल मीडिया मैनेजर सुकृति तिवारी, कोषाध्यक्ष क्षितिज कुमार सिन्हा को जिम्मेदारी बनाई गई है। कॉलेज सह क्लब के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि क्लब विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने में मददगार होगा। साहित्य के प्रति रुचि विकसित करने, व्यक्तित्व व नेतृत्व क्षमता के विकास के लिए सशक्त मंच प्रदान करेगा। यह भी पढ़ें- मिथिला...