Dhanbad News: पीएम को भेजा गया 500 से ज्यादा त्राहिमाम संदेश
धनबाद, अक्टूबर 23 -- Dhanbad News: सिंदरी बचाओ सामूहिक मोर्चा ने स्थानीय निवासियों की आवासीय समस्या को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री डॉ. जेपी नड्डा को 500 से अधिक त्राहिमाम संदेश भेजकर हस्तक्षेप की गुहार लगाई है। मोर्चा का लक्ष्य करीब पांच हजार संदेश भेजने का है। मोर्चा के संयोजक रविंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि एफसीआई प्रबंधन के पीपी कोर्ट द्वारा आवास बेदखली का नोटिस जारी होने से लोगों के समक्ष बेघर होने का संकट खड़ा हो गया है। मोर्चा ने प्रधानमंत्री से मांग की है कि पात्र परिवारों को 33 वर्षों की लीज पर आवास आवंटित किए जाएं, 2003 की दर पर किराया तय हो, बेदखली आदेश पर पुनर्विचार किया जाए और विस्थापन से पूर्व पुनर्वास सुनिश्चित हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.