Dhanbad News: पीएमश्री स्कूलों के शिक्षकों का लैंग्वेज लैब प्रशिक्षण आज से
धनबाद, नवम्बर 18 -- Dhanbad News: धनबाद। जिले के 16 पीएमश्री स्कूलों में स्थापित लैंग्वेज लैब के प्रभावी उपयोग के लिए संबंधित स्कूलों के पांच-पांच शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण बुधवार से शुरू किया जा रहा है। झारखंड शिक्षा परियोजना धनबाद ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है। परियोजना कार्यालय ने जारी निर्देश में कहा है कि सभी चयनित 16 पीएमश्री विद्यालयों से हिन्दी, अंग्रेजी एवं संस्कृत विषयों के अधिकतम पांच-पांच शिक्षकों को चार दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण 18 नवंबर से 21 नवंबर तक डिस्ट्रिक सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस धनबाद में निर्धारित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.