Dhanbad News: पीएचडी की 49 सीटों के लिए 131 आवेदन मिले
धनबाद, नवम्बर 3 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। बीबीएमकेयू धनबाद में पीएचडी नामांकन 2026-27 के लिए सोमवार अंतिम तिथि तक 131 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें डाक के माध्यम से 51 व हाथों-हाथ 80 आवेदकों ने विश्वविद्यालय एडमिशन सेल में आवेदन जमा किए। वहीं वर्ष 2025 में 149 आवेदकों ने पीएचडी आवेदन जमा किया था। इनमें से कई आवेदकों ने विश्वविद्यालय पहुंचकर अपने स्कोर को अपडेट कराते हुए स्कोर कार्ड जमा किया है। विश्वविद्यालय की ओर से 14 विभागों में 49 सीटों पर पीएचडी नामांकन लेने की घोषणा की गई है। वर्ष 2025 व वर्ष 2026 में कुल मिलाकर 280 आवेदन प्राप्त हुए है। अब विभागवार फार्म की स्क्रूटनी कर डिपार्टमेंट/ पीएचडी सेल को भेजा जाएगा। यह स्क्रूटनी होगी की इन 14 विभागों में नामांकन के लिए कितने आवेदन योग्य है। कितने का एक्सपायर कर गया है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.