Dhanbad News: पिता के पिंडदान करने गए थे गयाजी, घर में लाखों की चोरी
धनबाद, अक्टूबर 12 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। सरायढेला थाना क्षेत्र के सूर्यदेव नगर हर्ष विहार कॉलोनी में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया। चोर ने घर के ताले तोड़कर सोने-चांदी के गहने चुरा लिए। भुक्तभोगी दिनेश कुमार अग्रवाल आठ अक्तूबर को अपनी पत्नी, मां, भाई और भाभी के साथ पिता के पिंडदान श्राद्ध कर्म के लिए गयाजी गए थे। दिनेश ने सरायढेला पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री को सुभाष नगर स्थित अपने चाचा के घर पर छोड़ दिया था। 10 अक्तूबर को जब उनकी पुत्री ड्राइवर के साथ घर वापस लौटी तो चोरी की वारदात की जानकारी मिली। घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाने पर दो कमरों के दरवाजों और चार अलमारियों के ताले भी टूटे मिले। कमरों में सारे कपड़े और घरेलू सामान बिखरे पड़े थे। घर पर रखे मोती लगी सोने की 2 चू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.