Dhanbad News: पिट वाटर के लिए भाकपा माले ने किया जाम
धनबाद, सितम्बर 3 -- Dhanbad News: लोदना कोलियरी क्षेत्र में पिछले एक साल से पिट वाटर की समस्या से करीब 20 हजार की आबादी त्रस्त है। इसके विरोध में बुधवार को भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने लोदना आठ नंबर के समीप सड़क जाम कर प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। ट्रांसपोर्टिंग ठप कर दी। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि एक तरफ ग्रामीण पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ प्रबंधन खदान का पानी पाइप के जरिए सीधे जोरिया में बहा रहा है। गुस्साएं ग्रामीणों ने लोदना 8 नंबर खदान पहुंचकर नारेबाजी की। इससे कोयला ढुलाई ठप हो गई और टाटा कोल वाशरी जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर लोदना ओपी प्रभारी राजेश कुमार, प्रबंधक रवींद्र कुमार और सीआईएसएफ की टीम मौके पर पहुंची। लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन लोगों ने एक नहीं सुनी। अपने मांगों पर अड़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.