धनबाद, नवम्बर 7 -- पानी संकट से ग्रामीणों का प्रदर्शन Dhanbad News: अलकडीहा, प्रतिनिधि। जयरामपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में पिछले पांच दिनों से पिट वाटर सप्लाई पूरी तरह बंद रहने से त्रस्त ग्रामीणों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने साउथ तिसरा रेलवे क्रॉसिंग के पास मुख्य सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम होने के कारण बीसीसीएल की ट्रांसपोर्टिंग ठप हो गई। इस दौरान ग्रामीण प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने बताया कि जीनागोरा कांटा घर और पानी टंकी के पास स्थापित बोरहोल का मोटर जल जाने के कारण यह समस्या हुई है। मोटर जलने से जयरामपुर समेत आसपास की करीब आठ हजार की आबादी पिछले पांच दिनों से पानी के लिए परेशान हैं। कोलियरी क्षेत्र होने के कारण स्थानीय लोगों के पास पिट वाटर के अलावा दैनिक नित्यक्रिया के लिए और कोई दूसरा...