Dhanbad News: पिकलबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी सम्मानित
धनबाद, अक्टूबर 29 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। केरल में आयोजित 10वीं नेशनल पिकलबॉल चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के सम्मान में धनबाद के शेखर रेस्ट हाउस में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को पिकलबॉल के जूते व पौधे देकर सम्मानित किया। झारखंड पिकलबॉल एसोसिएशन के सचिव प्रभात कुमार विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम के आयोजक उपाध्यक्ष बी सुधीर रहे। संयुक्त सचिव गौरव कुमार, खिलाड़ी और उनके अभिभावक उपस्थित रहे। खिलाड़ियों ने विभिन्न श्रेणियों में पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया। पदक विजेताओं में दीपक कुमार ने 19 ओपन पुरुष एकल में स्वर्ण पदक हासिल किया। यह भी पढ़ें- Deogarh News: राष्ट्रीय चैंपियनशिप लॉन बॉल :...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.