धनबाद, अक्टूबर 1 -- Dhanbad News: सिंदरी, प्रतिनिधि। चासनाला के दामोदर नदी में पितृपक्ष के दौरान पिंडदान करने आई 65 वर्षीय वृद्ध महिला रानी देवी की नदी के तेज बहाव में डूबने से मौत हो गई। घटना के 24 घंटे बाद गुरुवार को गौशाला ओपी पुलिस ने मृतका का शव दामोदर नदी के टासरा घाट से बरामद किया। जानकारी के अनुसार, सेल चासनाला के पूर्व कर्मचारी दिवंगत नागेश्वर प्रसाद की पत्नी रानी देवी 30 सितंबर को अपने पति के पिंडदान के लिए सुदामडीह सूर्य घाट धाम दामोदर नदी किनारे पहुंची थीं। नदी में स्नान करने के दौरान वह दामोदर नदी के तेज प्रवाह की चपेट में आ गईं और बह गईं। लगातार खोजबीन के बाद आज पुलिस ने उनका शव बरामद किया।।नागेश्वर प्रसाद के निधन के बाद उनके पुत्र जितेंद्र प्रसाद को सेल के बर्नपुर में नौकरी मिल गई थी। इसके बाद से रानी देवी अपने परिवार के सा...