धनबाद, अक्टूबर 19 -- Dhanbad News: लोयाबाद रेलवे स्टेशन के समीप रविवार की शाम करीब पांच बजे पार्टिकल बोर्ड लदा 22 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रेलर चालक उमेश तिवारी घायल हो गए। उनके सिर के पिछले हिस्से में हल्की चोट आई है। वहीं, ट्रेलर पर लदे सभी पार्टिकल बोर्ड टूट गए। इससे करीब पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ट्रेलर उत्तर प्रदेश के सीतापुर से पार्टिकल बोर्ड लोड कर लोयाबाद पहुंचा था। माल को रेलवे स्टेशन के समीप स्थित मुख्तार अंसारी के गोदाम में पहुंचाना था। इसी दौरान स्टेशन के पास गीली सड़क पर ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और पलट गया। हादसे के बाद ट्रेलर पर लदा पार्टिकल बोर्ड सड़क पर बिखर गया और टूटकर बर्बाद हो गया। दुर्घटना में चालक को चोट आई, जबकि माल को भारी नुकसान पहुंचा है। घटना क...